औरंगाबाद, फरवरी 14 -- महाराजगंज सठाकुरबाड़ी से पीपरा बगाही शिव मंदिर तक निकला श्रद्धालुओं का जुलूस फोटो- 14 फरवरी एयूआर 21 कैप्शन: भगवान शिव की तिलक यात्रा में शामिल श्रद्धालु अंबा, संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि के अवसर पर कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज सठाकुरबाड़ी से शनिवार को भगवान शिव के तिलक उत्सव की भव्य यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ दर्जनों वाहनों पर सवार सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिलक यात्रा प्रखंड के पीपरा बगाही स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। पूरे रास्ते भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। तिलक उत्सव का नेतृत्व राज विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.