मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के बैनर तले भव्य भजन संध्या में टी-सीरिज कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ के भजन सुनाकर देर रात तक समा बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, नगरपालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप व उद्योगपति भीमसैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी/एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा व शिवमूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ सांवरिया द्वारा गणेश वंदना के बाद भगवान भोले नाथ के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं की खूब ताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.