प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी महाशिवरात्रि के दिन पड़ोसियों के साथ बेल्हादेवी आई थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां खोजबीन करने लगी। पड़ोसियों के घर गई तो पता चला कि वह लोग भी वापस नहीं आए। दूसरे दिन उसकी मां के पास फोन कर बताया गया कि वह मऊआइमा में है। इसके बाद फोन करने वाले ने मोबाइल स्विचऑफ कर लिया। किशोरी की मां ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.