सीवान, फरवरी 15 -- गुठनी। प्रखंड क्षेत्र के सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कई श्रद्धालु व्रत रखकर रात्रि जागरण की तैयारी में भी जुटे दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग की गई तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.