महाशिवरात्रि पर परिणय सूत्र में बंधे पांच जोड़े
पाकुड़, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के पर रविवार को पाकुड़ शहर शिवमय रहा। जहां एक ओर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर धर्म जागरण मंच द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए दूधनाथ मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंच के पदाधिकारियों और पुरोहितों की उपस्थिति में पांचों जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विवाह में शामिल होने वाले जोड़े विभिन्न क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से थे।इस आयोजन में धर्म जागरण मंच के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.