खगडि़या, फरवरी 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि पराजय सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि लोगों क़ो जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। यह बातें महाशिवरात्रि के मौक़े पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन अपने संबोधन में डॉ. संजीव पोद्दार ने कही। उन्होंने कहा कि इस नाटक की मूल भावना जुल्म और अन्याय को प्रेम, धैर्य और सकारात्मक सोच से पराजित करने की प्रेरणा देती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड के देवरी में भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिव सनलाइट नाट्यकला परिषद देवरी परबत्ता के तत्वावधान में सामाजिक नाटक 'पराजय का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर मंच पर मोहन सिंह, समाजसेवी आनंद कुमार उर्फ बिट्टू साह, गोपालकांत साह, रामविलास यादव, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि रंजीत चौरसिया, अमित यादव, राजेश कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.