बदायूं, फरवरी 10 -- बिल्सी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे बाबा महाकाल के रुद्राभिषेक से होगी। इसी दिन शाम चार बजे हल्दी व संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। 15 फरवरी को सुबह 11 बजे अंबियापुर चौराहे से बाबा महाकाल की शाही बारात नगर भ्रमण पर निकलेगी। शाम छह बजे शाही श्रृंगार व शिव विवाह, तथा रात्रि नौ बजे महाआरती एवं 56 भोग प्रसाद का आयोजन शिव शक्ति भवन मंदिर में होगा। 16 फरवरी को भव्य श्रृंगार, महिला संगीत व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक महाकाल बाबा सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.