देवघर, फरवरी 15 -- सारठ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर सारठ दुखिया मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व भक्तजनों को ठहरने एवं रात्रि में भजन कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। साथ ही सारठ के चौक चौराहों पर विभिन्न देवी देवताओं के नाम से गेट लगाने का कार्य भी पुरा कर लिया गया है। साथ ही सारठ शिव मंदिर से लेकर सारठ के सभी चौक चौराहों पर विभिन्न रंग बिरंगे आकर्षक विद्युत लाईटिंग लगाया गया है एवं सारठ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। महाशिवरात्रि में काली पोखर के बीच में शिवलिंग पर जलधारा प्रवाहित का दृश्य आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। गौरतलब है कि देवघर के तर्ज पर सारठ में भी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.