बांका, फरवरी 16 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पचरुखी गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर कामना लिंग महादेव मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन के लिए रविवार को जल्द शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा का उद्घाटन मुखिया अभिषेक कुमार ने किया। कलश शोभा यात्रा पचरुखी, श्रीनगर आदि गांवों का भ्रमण कर पुनः कामना लिंग मंदिर पहुंची। इसके बाद पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभा यात्रा में कन्हैया साह, राजू साह, बहादुर साह, सज्जन कुमार साह, राम साह, धीरज कुमार, अभिनव कुमार, निर्मल कुमार, विकास आनंद, जयंत कुमार, प्रशांत कुमार, रजनीश कुमार सहित 251 महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.