अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर नगर में भव्य शिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्राचीन मंदिर श्री बाबा देवनाथ महादेव जी महाराज, गौरांग कुटीर मंदिर, पीपल वाली गली, जयगंज से रविवार को दोपहर 2:30 बजे भगवान शंकर की शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा में बैंड, मां काली की झांकी, एटा, आगरा, मथुरा की आकर्षक झांकियां, सरदारजी खालसा अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में बाबा महाकाल की भव्य पालकी भी निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इसके उपरांत 18 फरवरी को मंदिर प्रांगण में शिव विवाह का आयोजन होगा। इस मौके पर अनुज सक्सेना, अश्वनी पंडित, राधेश्याम सक्सेना, शिवम सक्सेना, भूपेंद्र सक्सेना, दिलीप वर्मा, मनु सक्सेना एवं मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.