औरंगाबाद, फरवरी 14 -- अंबा, संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुटुंबा प्रखंड के दधपा शिवालय से रविवार की शाम भगवान शंकर की भव्य बारात निकाली जाएगी, जो अंबा स्थित सतबहिनी मंदिर तक जाएगी। बारात में बाजे-गाजे के साथ भगवान शंकर के शिष्य विभिन्न पारंपरिक व पौराणिक वेशभूषा में शामिल होंगे। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा गया है। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल है और भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंबा में शंभू कुमार व उनके साथियों द्वारा बारातियों के ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। बारात के सतबहिनी मंदिर पहुंचने के बाद पुनः दधपा लौटकर भगवान शंकर का विवाह उत्सव संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान महिलाओं द्वारा मांगलिक गीत गाए जाएंगे। आयोजन की तैयारी दधपा बाल मंडली के नेतृत्व में की गई है। स्थानीय स...