पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में महाशिवरात्रि पूजन और शिव बारात निकालने को लेकर शिव मंदिरों में जोर शोर से तैयारी चल रही है। इससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। चहुंओर मंदिर को सजाने का काम हो रहा है। शहर के मंदिरों को कहीं फूलों से सजाया जा रहा है तो कहीं मंदिर को रौशनी से जगमग का काम हो रहा है। शहर के लाइन बाजार स्थित शिवालय में भी महाशिवरात्री पूजन पर काफी भीड़ उमड़ती है। यहां पूजन को लेकर भव्य तैयारी की गई है। इसी तरह से शहर के पॉलिटेक्निक चौक स्थित शिवालय मंदिर में भी इसी तरह की भव्य तैयारी है। मधुबनी शिवालय में भी जोर शोर से तैयारी की गई है। शहर के बाड़ीहाट लक्ष्मी मंदिर के समीप स्थित शिव मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। यहां मंदिर को रौशनी से पाट दिया गया है। शहर के गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी मंदिर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.