बरेली, फरवरी 12 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सप्त नाथ मंदिरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए नगरीय अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। धोपेश्वर नाथ में रविंद्र कुमार, पशुपति नाथ में मंजीत कुमार, बनखंडीनाथ में पंकज कुमार, त्रिवटीनाथ में कृष्णकांत, अलखनाथ में साबिर खान, मढ़ीनाथ में रवि भटनागर, तपेश्वरनाथ मंदिर में चंद्रमा प्रसाद जेई के अलावा टीजी टू की ड्यूटी लगाई है। सभी को अपने क्षेत्रों में रहकर विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने तथा किसी भी दिक्कत को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्युत परिवर्तक ट्रॉली सहित आरक्षित रखने को कहा है, ताकि खराबी की स्थिति में तुरंत उसे बदला जा सके। इसके अलावा अधिशासी व सहायक अभियंताओं को भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.