समस्तीपुर, फरवरी 16 -- समस्तीपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीश्री 108 बाबा थानेश्वरनाथ महादेव अन्नक्षेत्र में मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के तत्वावधान में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और करीब दस हजार से अधिक भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम की महापौर अनिता राम एवं समाजसेवी चेतना झाम ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राजेश झा ने की तथा मंच संचालन आदित्य प्रकाश ने किया। महापौर ने अन्नदान को सनातन संस्कृति का सर्वोच्च दान बताते हुए संस्थान के प्रयासों की सराहना की। चेतना झाम ने प्रति माह भंडारा आयोजन के संकल्प को अनुकरणीय बताया। अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि संस्थान समाज में सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। भंडारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.