वाराणसी, फरवरी 6 -- देवाधिदेव महादेव के विवाह का उत्सव यानी महाशिवरात्रि पर इस वर्ष 12 दुर्लभ योग बनेंगे। तीन सौ वर्षों के अंतराल में यह दूसरा अवसर होगा जब दस से अधिक योग एक साथ महाशिवरात्रि को बनेंगे। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है। इसे लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। लगातार 40 घंटे से अधिक समय तक मंदिर खुला रहेगा। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी की भोर में सवा दो बजे मंगला आरती के साथ कपाट खुल जाएंगे। इसके बाद 16 की रात आरती के बाद ही कपाट बंद होंगे। 14 फरवरी से 17 फरवरी तक स्पर्श और सुगम दर्शन पर रोक रहेगी। इस बार महाशिवरात्रि पर प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, सर्वार्थसिद्ध, साध्य, शिव, शुक्ल, चंद्रमंगल, त्रिग्रही, राज, ध्रुव 12 योग बनेंगे। इससे पहले वर्ष 2024 में शिवरात्रि पर 11 योग बने थे। पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.