बिजनौर, फरवरी 5 -- शेरकोट। महाशिवरात्रि को लेकर भक्त भंडारे समिति की बैठक समिति अध्यक्ष अंचल चौहान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले वार्षिक भंडारे की तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष अंचल चौहान ने बताया कि समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य एवं सुव्यवस्थित भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक भंडारा एनएच-734 स्थित गढ़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ भोजन की व्यवस्था रहेंगी। इसके साथ ही पेयजल, चिकित्सा सुविधा, रात्रि विश्राम और ठहरने की निशुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.