गोपालगंज, फरवरी 22 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के चनावे गांव स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा द्वारा रविवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव-शंकर एवं माता पार्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर योग अनुभूति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक सत्येंद्र सिंह, सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंगूर बहन, कांति बहन एवं सुनीता बहन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इसके बाद सेवा केंद्र परिसर में शिव ध्वजारोहण किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि, जिला पार्षद ओमप्रकाश सिंह और प्रतिनिधि ओमप्रकाश राय ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। ब्रह्माकुमारी ...