जहानाबाद, फरवरी 15 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले के ग्रामीण इलाकों में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान महिलाएं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति कर रही थी। वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। मोदनगंज, हुलासगंज, रतनी, काको, शकुराबाद, टेहटा समेत कई जगहों पर शाम के समय मंदिरों में शिव विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान परंपरागत तरीके से भगवान भोलेनाथ का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। मखदुमपुर प्रखंड के धराउत, धरनई ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सैकड़ों लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। मखदुमपुर यमुना नदी के तट पर शिवालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके अलावा मखदुमपुर बाजार शिवालय, नेर शिव मंदिर, कतरासीन आदि जगहों पर भी विशेष पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाम ढ़लते ही चकाचक रौशनी से मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.