रामनगर, फरवरी 15 -- रामनगर। महाशिवरात्रि पर गूलरसिद्ध प्राचीन मंदिर में रविवार को जलाभिषेक को लंबी लाइनें लगी रही। मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै ने बताया कि तड़के से मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। हजारों कांवड़ियों ने गूलरसिद्ध मंदिर में गंगाजल चढ़ाकर भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे, यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, एसएसआई दीपक बिष्ट मुस्तैद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.