जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर परिसर से रविवार संध्या 5:30 बजे भव्य शिव वरयात्रा निकाली जाएगी। लगभग तीन किलोमीटर की यात्रा तय कर वरयात्रा पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी।यात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां, मंत्रोच्चारण, बैंड-बाजा, डीजे पर शिव भजनों की धुन और धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन में चार से पांच हजार शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। शहर के कई गणमान्य अतिथि भी इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...