छपरा, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था की बयार, छपरा के धर्मनाथ मंदिर में दिनभर लगी रही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को छपरा स्थित धनी धर्मनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जल, बेलपत्र और पूजा-अर्चना के लिए लोग घंटों कतार में खड़े रहे, जबकि पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, शांति और उत्साह का अद्भुत माहौल दिखाई दिया। परिवारों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने शिव दर्शन कर धार्मिक पुण्य प्राप्त किया। स्काउट-गाइड ने संभाली व्यवस्था, 50 स्वयंसेवक रहे तैनात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दर्शन को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन के अनुरोध पर भारत स्काउट और गाइड सारण के 50 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। जिला मुख्य आयुक्त के निर्देशानुसार स्काउट-गाइड टीम ने मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.