हापुड़, फरवरी 15 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हापुड़ जिला के घोष वादकों ने सबली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व पर अखिल भारतीय घोष दिवस का कार्यक्रम किया। जिसमें हर वर्ष के भांति भगवान शिव के सम्मुख पूर्ण गणवेश में किरण, शिवरंजनी, तिलंग, जन्मभूमि आदि रचनाओं का वादन किया।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हर वर्ष महाशिवरात्रि पर अखिल भारतीय घोष दिवस के रूप में मनाता है। कार्यक्रम में पवन, वैभव, माधव, अभिषेक, चिराग, अरुण, आर्यन व बाल विद्यार्थियों ने घोष वादन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...