सीवान, फरवरी 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर प्राचीन शिवालय समेत अन्य सभी शिवालयों में रविवार को पौ फटने के साथ ही श्रद्धालु महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे। मंदिर के गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर समेत आस-पास के इलाके में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। आस्था व भक्ति के जनसैलाब के बीच दूध, जल व गंगाजल से श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करेंगे। प्राचीन शिव मंदिर महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में कुंआ के जल से जबकि मेंहदार में कमलदाह सरोवर के जल से श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में रात्रि में शिव विवाह व दिन में शोभा यात्रा समेत कई बड़े आयोजन होना सुनिश्चित है। ऐसे में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए...