शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आज महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले के शिवालयों में सुबह से जलाभिषेक होगा। शनिवार को मंदिरों की साफ-सफाई, धुलाई और सजावट का काम दिनभर चलता रहा। प्रशासन और मंदिर समितियों ने भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर और चौकसीनाथ मंदिर में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचते हैं। रविवार सुबह से ही यहां कतारें लगने की संभावना है। सिंधौली क्षेत्र के पास स्थित बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर में भी दूरदराज से भक्त पहुंचते हैं। कलान तहसील के पटना देवकली मंदिर में बदायूं समेत आसपास जिलों से श्रद्धालु आते हैं। यहां ढाई घाट और कछला घाट से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा है। इसके अलावा मिर्जापुर, परौर, खुदागंज, मीरानपुर कटरा, तिलहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.