लखीसराय, फरवरी 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर शनिवार की रात अशोकधाम मंदिर परिसर में जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग की गई। बैठक में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, यातायात डीएसपी अजय कुमार एवं मंदिर समिति के सचिव डॉ. कुमार अमित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। पर्व के अवसर पर इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोकधाम) में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं रात्रि जागरण का विशेष आयोजन होगा। प्रशासन ने बताया कि एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा तथा अगले दिन पूजा समाप्ति तक भीड़ बनी रहेगी। इसे देखते हुए 33 स्थानों पर दंडाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.