शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- कलान। महाशिवरात्रि पर्व पर पटना देवकली के दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली के प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की जलाभिषेक को लेकर भीड़ रही। देर रात से ही श्रद्धालु मंदिर के दोनों द्वारों पर कतार में लग गए।सुबह होते ही बम बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजने लगा। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक किया।वहीं नौगवां मुबारिकपुर गांव में शिव मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया।नगर के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था को देखा, इसके बाद मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.