भदोही, फरवरी 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी रविवार को शिवालयों में देवाधिदेव महादेव के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। मंदिरों और भवनों में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चलता रहेगा। भूत भावन भगवान शंकर का दर्शन कर पूरे जिले के धार्मिक स्थलों पर लाखों भक्त कृतार्थ होंगे। महापर्व को लेकर शनिवार को दिन भर मंदिरों में साफ-सफाई संग सजावट का काम चलता रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा घाटों पर भी स्नान के लिए स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ेगा। प्रमुख धार्मिक स्थल कुएं में वीराजमान बाबा सेमराधनाथ, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, तिलेश्वर नाथ, बाबा बड़ेशिव धाम, उगापुर स्थित महादेव मंदिर, माधोसिंह बाजार, नागेश्वर मंदिर समेत समस्त शिवालयों में महादेव का दर्शन-पूजन कर भक्त पुण्य अर्जित करेंगे। सेमराधनाथ गंगा घाट पर स्नान करने के बाद श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.