गिरडीह, फरवरी 9 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत में बाबा आशुतोष धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा मनाने को लेकर रविवार को पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता मे बैठक हुई। इसमें इस साल भी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी शुरू की गई। अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि इस बर्ष महाशिवरात्रि पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस बर्ष पूजा के अवसर पर 15 फरवरी को भव्य बाराती के साथ झांकी निकाली जाएगी। साथ ही 16 फरवरी को दिन में मेला व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष बासुदेव मंडल को आय-व्यय का लेखा-जोखा संधारण करने का दायित्व सौंपा गया। पूजा समिति के सुजीत राम, राजेश मंडल, अनिल यादव, राजकुमार तुरी, रोहन पंडित, मुरली यादव, देवेन्द्र मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.