मुरादाबाद, फरवरी 13 -- एसडीएम विनय कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिसके चलते बिलारी थाना क्षेत्र में तहसीलदार अंकित गिरी, थाना मैनाठेर क्षेत्र में नायब तहसीलदार अभिनव सिंह,थाना कुंदरकी क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी कुंदरकी,थाना सोनकपुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार स्योड़ारा विजय कुमार श्रीवास्तव को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, इसके साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि शिव मंदिर शिवालयों पर महाशिवरात्रि पर पर जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की जाती है। भीड़ के कारण मेले जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में शांति व्यवस्था बढ़ाने के लिए अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.