लखीसराय, फरवरी 16 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रविवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही स्नान और पूजा करने वालों की भीड़ रही। कटेहर के प्रसिद्ध बाबा गौरीशंकर मंदिर धाम में खास कर बहुत भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। माता पार्वती की उपासना की। इसके अलावा बाजार , निस्ता, अमरपुर, सूर्यपुरा, माणिकपुर, अलीनगर, नवाबगंज, मानो, रामपुर आदि जगहों पर भगवान शिव-पार्वती की पूजा की गई। इस अवसर पर शिवालयों को भव्य ढंग से सजाया गया था और रोशनी की व्यवस्था की गई थी। लाउडस्पीकर से भक्ति के गीत बज रहे थे। बाजार में चहल-पहल बढ़ी हुई थी और प्रसाद-सामग्री की खरीद की गई। घरों में भी महिलाओं और युवतियों ने व्रत कर उपवास रखा एवं पूजा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.