मुंगेर, फरवरी 12 -- तारापुर,निज संवाददाता। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसरों में गूंजती हर-हर महादेव की गूंज और श्रद्धालुओं की चहल-पहल से वातावरण अभी से शिवमय हो गया है। तारापुर स्थित तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर (उल्टा स्थान), रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर (रणगांव), बाबा बिर्नोधानाथ महादेव मंदिर (माधोडीह), शिव मंदिर बेलबिहमा, देवगांव, धौनी ठाकुरवाड़ी सहित सभी प्रमुख शिव मंदिरों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मंदिर समितियों के सदस्य व्यवस्था में लगे हुए हैं। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिवालयों में पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक का सिलसिला शुरू होगा। महाशिवरात्रि पर तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर (उल्टा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.