रुडकी, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के शिवालयों में शनिवार को तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों की साफ-सफाई, फूल सज्जा और रोशनी का कार्य पूरा कर लिया गया है। पंचशील काली माता मंदिर, सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की रूपरेखा तय कर ली गई है। रविवार को ब्रह्ममुहूर्त से जलाभिषेक का क्रम शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। मंदिर समितियों की ओर से रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक को लेकर इस बार विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अधिकांश पुरोहितों का समय पहले ही बुक हो चुका है। कई श्रद्धालुओं ने एक सप्ताह पूर्व ही परिवार सह...