रामपुर, फरवरी 11 -- स्वार। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में कोतवाल प्रदीप मलिक की अध्यक्षता में व्यापारियों संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के दिन नगर की सभी मीट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। इसके अलावा मंगलवार को नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ भी बैठक कर पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। कोतवाल ने कहा कि आपसी भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। बैठक में नगर अध्यक्ष अनवर अली, शिवरात्रि आयोजन समिति के संयोजक धर्मेन्द्र शर्मा, अर्जुन शर्मा, महेन्द्र सैनी, लक्ष्मीकांत सैनी, अजेन्द्र राठौर सहित अन्य गणमान्य नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.