शामली, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ब्रहमा कुमारीज शामली द्वारा शहर के कैराना रोड स्थित ब्रहमा कुमारीज भवन पर सुंदर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्य आत्माओं व शिव तथा महाशिवरात्रि पर्व पर प्रकाश डाला गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल, उद्यमी अनुज गर्ग तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बहन सुरभि ने भगवान शिव के बताए गए मार्गो पर प्रकाश डाला। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। इससे पूर्व दयानंदनगर स्थित शिव ज्योति धाम से एक कलश यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए कैराना रोड स्थित ब्रहमा कुमारीज भवन पर संपन्न हुई। इस दौरान अनेकों स्थानों पर कलश यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.