भागलपुर, फरवरी 13 -- अकबरनगर संवाददाता महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अकबरनगर, हरिनगर, भवनाथपुर, इंग्लिश चिचरौंन सहित आसपास के इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसरों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक सजावट का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कई मंदिरों में विद्युत सजावट, फूल-मालाओं और ध्वज-पताकाओं से सुसज्जा की जा रही है। पर्व के दिन विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन की तैयारी भी की जा रही है। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर के अध्यक्ष अविनाश झा ने कहा कि इस बार शिव बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...