भागलपुर, फरवरी 16 -- प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में रविवार को महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। ईशीपुर हरिहर मंदिर से दिन के समय शिव की भव्य एवं आकर्षक बारात निकाली गई। बारात ईशीपुर काली स्थान होते हुए सुशीला चित्र मंदिर से झारखंड की सीमा तक गई। वहां से बाराहाट चौक होते हुए पिरोजपुर से फिर वापस लौटी। बारात में शामिल श्रद्धालु भोले के भजन पर जमकर थिरक रहे थे। शिव की बारात प्रसिद्ध मनोकामना नाथ मंदिर, आपरूपी महादेव मंदिर शंकर गली प्यालापुर, पीरपैंती, धूनियाचक आदि से भी निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.