गिरडीह, फरवरी 16 -- रेम्बा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जमुआ प्रखंड के व्यावसायिक मंडी रेम्बा तथा आसपास के क्षेत्र में शिव भक्ति की बयार बह उठी। उपवास,पूजा-अर्चना तथा धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रेम्बा स्थित दु:खहरण नाथ मंदिर, रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी स्थित हरिहरधाम मंदिर,मल्हो स्थित गुड़िया महादेव,पतारडीह स्थित शिवाला तथा अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही जुटते रहे और शिवलिंग पर जलार्पण किया। उक्त अवसर पर रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी में स्थित हरिहरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक पंडित वरुण द्विवेदी द्वारा करवाया गया। कमेटी के पदाधिकारी संतशरण गुप्ता ने बताया कि वे सपत्निक रुद्राभिषेक में यजमान बनकर पंचायत में सुख,समृद्धि तथा शांति की कामना की। शिवभक्तों ने उपवास में रहकर बाबा भोलेनाथ तथा माता पार्वती के वैवाहिक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.