गाजीपुर, फरवरी 12 -- दिलदारनगर। आगामी 15 फरवरी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शिव मंदिरों में रंग-रोगन और सजावट का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। श्रद्धालु मंदिरों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं, वहीं मंदिर समितियां साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कर रही हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में रेलवे फाटक स्थित शिव मंदिर में 14 फरवरी से अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 15 फरवरी को महाप्रसाद वितरण के साथ होगा। महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.