देहरादून, फरवरी 14 -- ऋषिकेश। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। ब्रह्म मुहूर्त से ही महादेव के दर पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है, जो कि अभी भी निरंतर जारी है। सुबह से लेकर दोपहर तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। अभी भी श्रद्धालुओं के जत्थे पैदल मार्ग से नीलकंठ धाम की ओर बढ़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...