सहरसा, फरवरी 16 -- कहरा,रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शिवालयों में लोगों द्वारा एक दिन का उपवास रखकर महादेव सहित अन्य देवी देवताओं का विशेष पूजा अर्चना की। वही कहरा प्रखंड परिसर में बने शिवालय में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू पहुंच कर जल भरकर भोले नाथ का पुजा अर्चना किया। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार से 24 घंटे का रामधुनी अष्टाम चालू हो गया है। वही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शिव,पार्वती,गणेश सहित अन्य देवी देवताओं झांकी निकाली गई।जो प्रखंड मुख्यालय से निकल कर शर्मा चौक,पेट्रोल पंप तक जाकर फिर वापस हुआ। सफल बनाने में संजय कुमार, राकेश कुमार, गौतम कुमार, संजीव कुमार, रौशन कुमार, अरुण यादव, संजय यादव, मुकेश यादव, अंकित कुमार, बेचू पासवान सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.