सिमडेगा, फरवरी 13 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोड़ा में महाशिवरात्रि पूजा समिति द्वारा दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी से होगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन 15 फरवरी को कलश यात्रा, कलश स्थापना एवं नामकरण के साथ अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा। 16 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से शोभायात्रा में शामिल होंगे। जानकारी विनोद कश्यप ने दी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.