भागलपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा रामेश्वर सेवा समिति के द्वारा रघुचक अन्हार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर चंडीगढ़ से आए रामकथा वाचक कुंदन जी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। गाजे-बाजे के साथ कटहरा पंचायत के रघुचक अन्हार, कुमारपुर, मोथाबाड़ी, पनसल्ला, आजाद नगर, कटहरा सहित आसपास के कई गांव से सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां सिर पर पवित्र कलश लिए अजगैवीनाथ गंगा तट से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर बाबा रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। राम कथा के पहले दिन कुंदन जी महाराज ने मंगलाचरण कर राम कथा की शुरुआत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...