भागलपुर, फरवरी 17 -- प्रखंड के बाराहाट पिरोजपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा द्वारा सोमवार को महाशिवरात्रि को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व झारखंड के दुमका से आयी बीके जयमाला, बीके रेखा आदि ने की। कलश यात्रा पिरोजपुर से निकलकर रॉयल दरबार विवाह भवन में पहुंचा। तत्पश्चात विवाह भवन में शिव बाबा का झंडोत्तोलन किया गया। बीके जयमाला, यूको बैंक के शाखा प्रबंधक प्रहलाद कुमार, स्टेट बैंक मेहरमा के शाखा प्रबंधक उमेश दास, मुकेश आजाद, नितिन कुमार आदि ने महाशिवरात्रि के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...