पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। महाशिवरात्रि के उपरांत जगह जगह कढ़ी चावल का भंडारा आयोजित किया गया। भक्तों ने उत्साह पूर्वक प्रसाद लिया। इस दौरान शहर से लेकर गांव देहात के अंचल तक आयोजन किए गए। मझोला में भी भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बीते दिवस रविवार को महाशिवरात्रि के आयोजन के दौरान बरात निकाली गई थी। उपरांत धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान किए गए। शहर में छतरी चौराहा, मौर्या मार्केट के पास, गांधी स्टेडियम रोड और स्टेशन रोड पर भी जगह जगह धार्मिक आयोजन हुए और कढ़ी चावल का भंडारा चलता रहा। मझोला क्षेत्र में भी लोगों में उत्साह रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.