समस्तीपुर, फरवरी 11 -- ताजपुर, निसं। प्रखंड के फतेहपुरबाला पंचायत में योगी चौक के समीप शिव विवाह आयोजन समिति की बैठक कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह भव्य एवं मनोहारी शिव बारात की झांकी और शोभा यात्रा निकालने की तैयारी को ले चर्चा की गई। जिसमें पंचायत सरकार भवन से नगर परिक्रमा करते हुए खुदनेश्वर धाम मोरवा तक शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से महाशिवरात्रि के दिन पुलिस चौकसी के बीच घोड़े, रथ, बाजे-गाजे, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शिवगणों एवं विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकारों के साथ शोभायात्रा गांव के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर निकाली जाएगी। जो नगर परिक्रमा करते हुए बाबा की नगरी खुदनेश्वर शिव धाम मो...