नई दिल्ली, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि वह पावन रात्रि है, जब भगवान शिव और मां पार्वती का मिलन हुआ था। इस रात शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व है। शिवपुराण में वर्णित है कि इस रात्रि में जो साधक श्रद्धा और भक्ति से कुछ खास कार्य करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महाशिवरात्रि की रात निशीथ काल में भगवान शिव के गण भ्रमण करते हैं और सच्चे भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस रात 5 विशेष कार्य करने से शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं इन 5 कामों के बारे में, जिन्हें करने से ना केवल इस जन्म में, बल्कि परलोक में भी उन्नति होती है और अशुभ ग्रह अपना प्रभाव नहीं दिखाते हैं।1000 बेलपत्र से शिव पूजन महाशिवरात्रि की रात सबसे पहले 1000 बेलपत्र लेकर उन पर 'ॐ नमः शिवाय' लिखें। फिर इन बेलपत्रों को श्रद्धापूर्वक शिवलिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.