भागलपुर, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि को लेकर प्रसिद्ध अजगैवीनाथ मंदिर सजधज कर बारात स्वागत के लिए तैयार हो गया है। रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर से भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात निकालने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भोलेनाथ की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। बारात स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रखंड के अन्य शिव मंदिरों में भी बारात निकालने एवं शिव विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानपति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि शनिवार को मंडप की रस्म अदा की जाएगी। रविवार को शिव बारात निकाली जाएगी। जिसमें तरह-तरह की झांकियां शामिल होंगे। रात में चारपहर पूजा के बाद शिव विवाह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस वर्ष छैला बिहारी का कार्यक्रम होगा। जो भक्ति संगीत ...