सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- पुपरी। पुपरी में महाशिवरात्रि को लेकर सारि तैयारी पूरी ली गई है। शहर स्थित पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर में प्रतिमाओं का रंगोरोहन कार्य पूरा कर लिया गया। मूर्तिकार सभी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते दिखे। महाशिवरात्रि के अवसर लर गाजे बाजे, बैंड, घोरा एवं रथ के साथ आज इस मंदिर से आकर्षक झांकी जुलुश निकाली जाएगी। शिवबारात में भूत दूत भी शामिल होंगे। इसके लिए मन्दिर को सजाने का काम काफी तेज देखा गया। वहीं हजारों भक्तों को भोजन कराने के लिए व्यबसाई सुशील चौधरी की ओर से भंडारा का आयोजन शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...