चंदौली, जनवरी 24 -- चहनियां। चहनियां स्थित शिव मंदिर पर जागृति सेवा समिति की एक बैठक हुई। इसमें महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जायेगा। 14 फरवरी को सुबह 8 बजे से अखंड हरिकीर्तन प्रारम्भ होगा। 15 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे के बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक शुरू होगा। 2 बजे के बाद चहनियां कस्बा में शोभा यात्रा निकाली जायेगी। अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा शोभा यात्रा में कलाकारों द्वारा दर्जन भर रथ पर भगवान शिव जी,माता पार्वती जी, हनुमान जी, गणेश जी आदि देवी देवताओं की झांकी निकाली जायेगी। बैठक में पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, बिरजू अग्रहरी, डॉ. अजय सिंह, पूर्व प्रधान रामजी मोदनवाल, रामबिलास गुप्ता, कल्यान जी गुप्ता, प्रधानपति सतीश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, ओमप्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.