बुलंदशहर, जनवरी 29 -- महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर एसडीएम, डिबाई मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में रामघाट थाना परिसर में शुरुआती बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रामघाट गंगा तट पर आने वाले स्नानार्थियों की सुविधाओं को इंतजाम पर मंथन किया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ रामघाट के मार्ग गंगा तट पर व्यवस्थाओं और पार्किंग आदि पर भ्रमण कर जायजा लिया गया। रामघाट गंगा तीर्थ पर महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल मेला लगता है। अलीगढ़, आगरा, मथुरा, राया, साँसनी, वृंदावन के अलावा राजस्थान तक के लाखों शिवभक्त रामघाट में महाशिवरात्रि से कई दिन पहले से ही गंगा स्नान कर कांवड़ में गंगाजल भर कर ले जाते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह, जिला पंचायत से राजकुमार सिंह, इंद्रपाल सिंह, विद्युत विभाग एसडीओ संदीप कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.